गंगा दशहरा के अवसर पर मथुरा- वृन्दावन नगर निगम क्षेत्र में फूड पैकेट्स का वितरण किया भारतीय मानव अधिकार रक्षकगंगा दशहरा के अवसर पर मथुरा- वृन्दावन नगर निगम क्षेत्र में फूड पैकेट्स का वितरण किया भारतीय मानव अधिकार रक्षक

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना (मथुरा), 18 जून ::

गंगा दशहरा के अवसर पर भारतीय मानवाधिकार रक्षक (रजि.) ने मथुरा- वृन्दावन नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत भूतेश्वर और मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगो को बीच फूड- पैकेट्स का वितरण किया गया। उक्त जानकारी भारतीय मानव अधिकार रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि संस्था के जिला अध्यक्ष दीपा अग्रवाल ने बताया कि फूड पैकेट्स में पूरी, सब्जी और मिठाई का वितरण किया गया। संस्था किसी भी पर्व में जरूरतमंदो एवम गरीबों के बीच आवश्यकता अनुसार सामग्रियों का वितरण किया जाता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया गया कि रविवार को गंगा दशहरा पर्व के उपलक्ष्य पर संस्था के सहयोग से मथुरा – वृंदावन नगर निगम क्षेत्र के भूतेश्वर के समीप और रेलवे जंक्शन के समीप गरीब और असहाय लोगो के बीच फूड पैकेट्स का वितरण किया गया। भारतीय मानव अधिकार रक्षक का लक्ष्य ही है कि गरीब और असहाय लोगो की सहायता करना। उन्होंने बताया कि संस्था अपनी स्थापना दिवस से ही गरीब बच्चों के लिए निःशुल्क विद्यालय का संचालन, असहाय लोगों को कानूनी समस्या में मदद करना, गरीबों के बीच सामग्रियों का वितरण कराना, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करना और निःशुल्क दवाई वितरण करना आदि कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करते आ रहा है।

उन्होंने बताया कि भारतीय मानव अधिकार रक्षक आगे भी ऐसे समाजिक कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम में संस्था के लवेश अग्रवाल, राशि जैन, प्रीति सिंह, प्रीति गुप्ता, सुनीता, अधिवक्ता ममता मोदी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
———-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *