जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 31 अक्टूबर ::

आयुष्मान भारत फाउंडेशन ने लगातार अपने 5 बर्ष सेवा पूरी करने पर उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी का मंगलवार को पुनर्गठन किया है। कार्यकारिणी की घोषणा आयुष्मान भारत फाउंडेशन के डॉ संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर के गुप्ता ने किया l

डॉ गुप्ता ने बताया कि पुनर्गठित कार्यकारिणी में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभय पाण्डेय, प्रदेश प्रभारी कपीश तिवारी, प्रदेश शिक्षक संघ अध्यक्ष महेश कुमार कर्णधार, प्रदेश शिक्षक संघ प्रभारी सिद्ध बरनवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिंस मिश्रा, प्रदेश मीडिया अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, प्रदेश युवा अध्यक्ष गणेश सिंह, प्रदेश संयोजक कुंदन सिंह एवम प्रदेश युवा संयोजक महेंद्र सिंह को दायित्व सौंपा गया है।

उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत फाउंडेशन के कार्यकारिणी पुनर्गठित करने पर राष्ट्रीय शिक्षक संघ अध्यक्ष अजित कुमार सिंह ने सभी पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि नवगठित टीम उत्तर प्रदेश मे समाज सेवा के लिए अनुकरणीय कार्य करेगी।

डॉ गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक बी एच यु के डी एन ए प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने कहा कि आप सभी के बेहतर कार्य और सहयोग से हम सब समाज मे व्याप्त समस्याओं का निदान कर पाएंगे। संगठन के अध्यक्ष अमरनाथ द्विवेदी ने कहा कि संकल्प से सेवा तक हमारा यह लक्ष्य अनवरत समाज सेवा हेतु चलता रहेगा और समाज मे एक दिन बहुत बड़ा परिवर्तन शिक्षा एवम स्वास्थ्य के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण और रोजगार के क्षेत्र मे देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा मे भी निःशुल्क ऑनलाइन कक्षाएं और शिक्षा के लिए सलाह आयुष्मान एजुकेशन के माध्यम से दे रहा है।

उन्होंने बताया कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने आयुष्मान भारत फाउंडेशन के उत्तर प्रदेश की पुनर्गठन पर सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
———

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *