जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 23 जुलाई ::

पटना जिला में कायस्थ समागम की सफलता के लिए सभी वार्ड और मुहल्लों में लगाये जायेंगे कायस्थ चौपाल। उक्त जानकारी पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता -सह- संपादक घटना चक्र टाइम्स -सह- जीकेसी ग्लोबल उपाध्यक्ष दीपक अभिषेक ने दी।

उन्होंने बताया कि पटना जिला के मिलर हाई स्कूल के मैदान में फरवरी, 2025 में कायस्थ समागम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में सभी कायस्थ अपने परिवार के साथ शामिल हो सकते है, लेकिन इसके लिए आयोजन की तिथि से पूर्व कायस्थ समागम कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रत्येक परिवार को निबंधन कराना आवश्यक है।

दीपक अभिषेक ने बताया कि कायस्थ समागम के लिए कायस्थ चौपाल की बैठक जुलाई माह से ही प्रारंभ हो गया है। कायस्थ समागम का नेतृत्व जीकेसी कर रहा है और इसके लिए बिहार राज्य एवं पटना जिला के सभी पदाधिकारी जिसमें बिहार प्रदेश के अध्यक्ष/जिला अध्यक्ष की सहमति ली गई है। पहला कायस्थ चौपाल अबूलैस लेन मछुआटोली पटना में लगाया गया।

उन्होंने बताया कि कायस्थ समागम में अधिकाधिक लोग शामिल हो सके, इसके लिए जीकेसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष निलेश रंजन को बिहार प्रदेश सदस्यता अभियान का दायित्व सौंपा गया है। कायस्थ समागम को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से जीकेसी पदाधिकारीगण सघन रूप से सभी जिलों में भ्रमण कर अधिकाधिक लोगों को शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। कायस्थ चौपाल आयोजित करने में निलेश रंजन और पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा सक्रीय है।
—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *