Twitter पर फ्री में नहीं पढ़ पाएंगे खबरें! इस तारीख से देनें होंगे पैसे!

Twitter पर यूजर माइक्रोब्लॉगिंग करने के अलावा अक्सर खबरें भी पढ़ते हैं। अब तक ट्विटर पर परोसी जाने वाली इस तरह की किसी भी सामग्री के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाता था। लेकिन अब यूजर्स को खबरें पढ़ने के लिए चार्ज देना होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मालिक Elon Musk ने इसकी घोषणा कर दी है। अगले महीने से यह चार्ज लागू हो सकता है। यहां पर मीडिया पब्लिशर्स को यह अधिकार होगा कि वह यूजर्स से परोसी गई सामग्री पढ़ने के लिए चार्ज वसूल सकें। 

Elon Musk के Twitter पर अगले महीने से खबरें पढ़ना फ्री नहीं रह जाएगा। यूजर्स को न्यूज आर्टिकल पढ़ने के लिए इसका चार्ज देना होगा, ऐसा संकेत दिया गया है। शनिवार को एलन मस्क ने इसके बारे में एक पोस्ट में इशारा दिया। ट्विटर पोस्ट के जरिए मस्क ने कहा कि प्रति आर्टिकल के आधार पर यूजर्स से चार्ज लिया जाएगा। इसके अलावा, अगर यूजर ने उस मीडिया पब्लिशर का मंथली सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है, तो प्रति आर्टिकल यह चार्ज और ज्यादा होगा। 

यहां पर उन यूजर्स को ज्यादा चार्ज चुकाना होगा जो कभी कभी ही प्लेटफॉर्म पर इस तरह के आर्टिकल पढ़ना पसंद करते हैं। क्योंकि, अगर उन्होंने मासिक सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है तो प्रति आर्टिकल अधिक पैसे चुकाने होंगे। मस्क ने कहा कि यह मीडिया संस्थानों और पब्लिक, दोनों के लिए अच्छी बात है। आपने भी देखा होगा कि बहुत से मीडिया प्लेटफॉर्म, उनकी वेबसाइट पर जाने पर किसी आर्टिकल को पढ़ने के लिए एक सब्सक्रिप्शन चार्ज वसूलते हैं। ठीक उसी तरह, ट्विटर पर भी अब यह चार्ज लागू हो जाएगा। 

मीडिया पब्लिशर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए इस तरह के चार्ज लगाए जाने के बारे में एलन मस्क तभी संकेत दे चुके थे जब उन्होंने अक्टूबर में Twitter को खरीद कर अपने अधीन कर लिया था। हाल ही में ट्विटर ने ये घोषणा भी की थी कि क्रिएटर्स यहां पर अपने कंटेंट को मॉनिटाइज भी कर सकते हैं। मस्क ने भी कहा था कि दुनियाभर से कंटेंट क्रिएटर यहां पर कमाई का एक साधन बना सकते हैं, इससे उन्हें प्लेटफॉर्म को और ज्यादा बेहतर कंटेंट उपलब्ध करवाने की प्रेरणा मिलेगी। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Automatic RSS Feed

यह खबर या स्टोरी Aware News 24 के कर्मचारियों द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेट फीड से प्रकाशित हुई है। Note:- किसी भी तरह के विवाद उत्प्पन होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी चैनल या संस्थान या फिर news website की नही होगी. मुकदमा दायर होने की स्थिति में और कोर्ट के आदेश के बाद ही सोर्स की सुचना मुहैया करवाई जाएगी धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *