मुजफ्फरपुर, सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष देव्यांश मेहरोत्रा ने वृन्दावन सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धावस्था कल्याण केन्द्र (वृ़द्धाश्रम) में अपना जन्मदिन मनाया।
देव्यांश मेहरोत्रा ने मिठनपुरा स्थित वृद्धावस्था कल्याण केन्द्र (वृ़द्धाश्रम) में अपना जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने वृ़द्धाश्रम में रहने वाले लोगों के लिये नास्ता का प्रबंध किया। उन्होंने कहा कि वृद्धों से मिलकर, उनके चेहरे पर आत्म संतुष्टि का भाव देख कर मन प्रसन्न हो गया। यहां रह रहे लोगों को सुकून और सुख मिल रहा है।वृद्ध ईश्वर के रूप है, उनमें स्वयं नारायण का वास है। वृद्धजनों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।बुजुर्गों के आशीर्वाद से सभी कष्ट दूर होते हैं।दीदीजी फाउंडेशन की कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके। मौके पर देव्यांश मेहरोत्रा के पिता अमित मेहरोत्रा भी मौजूद थे।
दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद ने देव्यांश मेहरोत्रा को उनके जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि देव्यांश मेहरोत्रा सभी की सेवा के लिये सदैव तत्पर रहते हैं।वह सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके द्वरा विभिन्न प्रकार की सामाजिक और परोपकार की गतिविधियां करवाई जाती हैं।घर, परिवार व समाज के संचालन में वृद्धजनों का मार्गदर्शन जीवन के प्रत्येक दुख-सुख से सामना करने की शक्ति प्रदान करता है। ऐसे में वृद्धजनों की सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। हमारी कोशिश रहेगी कि हम निरंतर जरूरमंद लोगो की मदद करें।आज के समय जरूरतमंद की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। हर सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदो की सहायता करती रहनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *