पटना: 22 नवंबर को दिल्ली में होने वाले इंडियन रेस्टोरेंट अवार्ड 2022 में पटना के मशहूर विद्यापति मार्ग स्थित ओल्ड चंपारण मीट हाउस के प्रोपराइटर गोपाल कुशवाहा को नामित किया गया है। कुशवाहा ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय रेस्तरां कांग्रेस ने भारत में रेस्तरां के व्यवसाय पर एक विश्व स्तरीय शो के निर्माण के लिए रेस्तरां बिरादरी के बीच एक मानदंड स्थापित किया है। जमीनी स्तर पर 10 सफल संस्करणों के बाद, भारतीय रेस्तरां कांग्रेस अपने 11वें वार्षिक संस्करण के साथ वापस आ गई है।
पिछले कुछ वर्षों में यह शो देश के फूड एंड बेवरेज कम्युनिटी के लिए एक प्रीमियम थॉट लीडरशिप नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित हुआ है। वर्षों से शो ने 50,000 से अधिक भोजन को एक साथ लाया है इसी क्रम में बिहार के लोकप्रिय फूड चंपारण मीट को भी इस वर्ष इस प्रीमियम थॉट लीडरशिप नेटवर्किंग में शामिल किया गया है। जिसमें बिहार के चर्चित रेस्टोरेंट ओल्ड चंपारण मीट हाउस के प्रोपराइटर गोपाल कुशवाहा को इस इंडियन रेस्टोरेंट्स कांग्रेस अवार्ड 2022 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। गोपाल कुशवाहा ने बताया कि यह बिहार के लिए खुशी का क्षण साबित हो रहा है कि इस तरह के आयोजनों में बिहार की माटी चंपारण की खुशबू को दिल्ली की सर जमी पर उतारा जा रहा है। यह बहुत ही खुशी का पल है कि मुझे इश इंडियन रेस्टोरेंट कांग्रेस में शामिल होने का मौका मिल रहा है इसका श्रेय बिहार की जनता को जाता है।