पटना सिटी, 05 नवंबर: नई दिशा परिवार के तत्वाधान में गिरिराज उत्सव पैलेस, पटना सिटी में आयोजित कार्यक्रम में 51 महिलाओं का सामूहिक छठ व्रत किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर व्रतधारी महिलाओं को सूप, साड़ी और पूजन सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मेयर श्रीमती सीता साहू उपस्थित रहीं। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष अनिल सुलभ, समाजसेवी राजेश बल्लभ, कमल नयन श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, डॉ. अजय प्रकाश, डॉ. दिवाकर तेजस्वी, शशि शेखर रस्तोगी, और नितिन कुमार ने छठ व्रत की महिमा पर प्रकाश डाला।

व्रतधारी महिलाओं ने एक ही पंडाल में नहाय-खाय का संकल्प लिया और नदियों एवं तालाबों के निर्मल व स्वच्छ जल में स्नान कर अरवा भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

नई दिशा परिवार के संस्थापक सचिव राजेश राज ने बताया कि हर साल उनकी संस्था की ओर से 51 महिलाओं का सामूहिक छठ व्रत आयोजित किया जाता है। यह आयोजन पिछले 16 वर्षों से गिरिराज उत्सव पैलेस में किया जा रहा है, जो इस कार्य के लिए निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है।

संस्था के मुख्य संरक्षक श्री राजेश बल्लभ ने कहा कि नई दिशा परिवार न केवल कार्तिक छठ, बल्कि चैती छठ पर भी 51 महिलाओं के लिए सामूहिक व्रत का आयोजन करता है। इस अवसर पर सूप, नारियल और पूजन सामग्री का वितरण किया जाता है।

संरक्षक कमल नयन श्रीवास्तव ने छठ पर्व की महिमा का उल्लेख करते हुए इसे श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति और भक्ति का अनोखा संगम है।

इस आयोजन को सफल बनाने में रितु राज, सपना रानी, सोनी प्रिया, संजना आर्य, प्रियांशी, उज्जवल राज, उजाला राज, परितोष सर, मुकेश वर्मा, आशीष सिन्हा, अभिषेक श्रीवास्तव, और अजय वर्मा समेत कई अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर मौजूद अन्य गणमान्य व्यक्तियों में रिपु राज, डॉ. आनंद मोहन झा, रितु राज, चेतन थिरानी, आनंद त्रिवेदी, अभय कुमार अतुल, प्रेम कुमार, रवि शंकर, और अरविंद कुमार शामिल रहे।

कार्यक्रम में सामूहिक व्रतधारियों और उपस्थित लोगों के बीच छठ पर्व की आध्यात्मिकता, सामाजिक एकता और पवित्रता को साझा करते हुए नई दिशा परिवार ने एक बार फिर समाज के प्रति अपने समर्पण का परिचय दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *